जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...
एक सफल व्यवसायी की कहानी हमेशा लोगों को प्रेरणा देती है। सफलता का यह सफर जितना अधिक कठिन होता है , उसकी कहानी उतनी ही प्रेरणादायक लगती है। भारतीय उद्योग में भी एक ऐसा ही नाम है , जिसकी सफलता का सफर आसान नहीं रहा। यह व्यक्ति एक-दो नहीं , बल्कि पूरे 9 बार बिजनेस में असफल हुआ। तनाव इतना बढ़ा कि अवसाद का सामना करना पड़ा , लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज वे 1.5 लाख करोड़ रुपये की कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं वेदांता ग्रुप के मालिक अनिल अग्रवाल की। गरीबी में बीता बचपन 24 जनवरी 1954 को बिहार के पटना के एक छोटे से गाँव में अग्रवाल परिवार में एक लड़के का जन्म हुआ, जिसका नाम अनिल रखा गया। परिवार में चार बच्चों की परवरिश करना उनके गरीब माता-पिता के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। मात्र 500 रुपये की मासिक आय में पूरे परिवार का गुजारा होता था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद अनिल अग्रवाल ने कॉलेज जाने के बजाय अपने पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाने का फैसला किया। पटना में जन्मे और पले-बढ़े अनिल अग्रवाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मिलर हायर सेकेंडरी स्कूल से की, लेकिन मात्...