सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Travis Kalanick की प्रेरणादायक कहानी: संघर्ष से शुरू हुई Uber Ride कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राइड-शेयरिंग कंपनी

जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...

कैसे नोटबंदी के दौर ने बदल दी पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की किस्मत, पढ़िए उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से..

 


कहावत है कि कुछ कर गुजरने का जुनून इंसान को दुनिया से अलग पंक्ति में ला कर खड़ा कर देता है। विजय शेखर शर्मा भारत के उन चुनिंदा लोगों मे से हैं जिन्होंने दुनिया से अलग खड़े होकर बता दिया कि अगर इंसान के अंदर जज्बा हो तो वह कुछ भी कर सकता है। आज हम बात करने वाले हैं पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा के बारे  में जिन्होंने असफलताओं से लड़ कर कामयाबी के उस मुकाम पर पहुंचे जहां तक पहुंचना केवल सपने देखने जैसा होता है।

प्रारंभिक जीवन

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उनके पिताजी एक स्कूल टीचर जबकि माता गृहिणी थीं।  विजय शेखर शर्मा की शुरुआती पढ़ाई अलीगढ़ के कस्बे हरदुआगंज के एक हिंदी मीडियम स्कूल में हुई। हिंदी मीडियम यहां इस लिए बता रहा हूं , क्योंकि हमारे देश में अधिकतर लोगों को यह भ्रम है कि इंग्लिश मीडियम में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है।

इसके बाद विजय शेखर शर्मा ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए और दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बैचलर ऑफ इंजीनिंयरिंग की डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन में हासिल की। यहां पढ़ाई के दौरान ही विजय शेखर शर्मा को हिंदी और इंग्लिश के बीच बड़े अंतर का ऐहसास हुआ। उन्हें अनुभव हुआ कि इंग्लिश एक भाषा ही नही बल्कि काबिलियत मापने का एक पैमाना भी है। हांलाकि स्वभाव से शर्मीले विजय शेखर शर्मा इंग्लिश को कभी भी सफलता के रास्ते में आड़े नही आने दिया।

पढ़ाई के दौरान ही कमाए 1 मिलियन डॉलर

कुछ अलग करने का जुनून विजय शेखर शर्मा में शुरु से ही था। इस जुनून को उन्होंने पहली बार वर्ष 1997 में हकीकत में बदला जब पढ़ाई के दौरान उन्होंने देखा कि कॉलेज के विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने एवं फार्म भरने में काफी तकलीफ होती है और उन्हें घंटों लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने सोचा क्यों न एक वेबसाइट बनाई जाए जिससे विद्यार्थी खुद से यह फार्म आसानी से भर सकें।

यह भी पढ़ें- स्कूल से ड्रॉप आउट हुए गौतम अडानी कैसे बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स, जानिए उनके बेहतरीन किस्से

यहीं इंजीनियरिंग की पढाई के दौरान उन्होंने एक वेबसाइट बनाई जिसका नाम indiasite.net था । यह वेबसाइट इतनी कामयाब हुई कि 2 साल  में ही उन्होंने इसे एक अमेरिकन कंपनी को 1 मिलियन डॉलर में बेच दिया। यहीं से विजय शेखर शर्मा के दिमाग में बिजनेस में हाथ आजमाने का खयाल आया।

मैगजीन से आया बिजनेस का आइडिया

विजय शेखर शर्मा जब दिल्ली मे रहते थे तब वह बाजारों से फॉर्च्यून और फोर्ब्स जैसी मैगजीन खरीद कर पढ़ा करते थे। किसी मैगजीन में उन्होंने एक बिजनेस मैन की सक्सेस स्टोरी पढ़ी। इस स्टोरी मे बताया गया था कि कैसे एक शख्स ने अपने गैराज से एक कंपनी की शुरुआत की और उसे कामयाब बनाया। इस कहानी ने विजय शेखर शर्मा को काफी प्रभावित किया और यहीं से उन्होंने ठान लिया कि वह बिजनेस में हाथ आजमाएंगे।

इसके बाद साल 2000 में उन्होंने one97 Communication ltd. की स्थापना की । इसमें क्रिकेट मैच का स्कोर, जोक्स, रिंगटोन और परीक्षा के रिजल्ट जैसी खबरें बताई जाती थी। यही One97 Communication पेटीएम की पैरेंट कंपनी है। 

 जब कंपनी की कामयाबी के लिए लोन लेना पड़ा

विजय शेखर शर्मा की सफलता जितनी आसान लग रही है उतनी थी नही । एक समय ऐसा भी आया जब आर्थिक तंगी की वजह से वह One 97 Communication को बंद करने वाले थे, लेकिन किसी के सुझाव से उन्होंने 8 लाख रुपए लोन लेकर कंपनी को आगे बढ़ाया। इसी बीच उनके एक बिजनेस मैन दोस्त का साथ मिला। उसने ऑफर दिया कि अगर विजय शेखर शर्मा उनकी कंपनी के घाटे को मुनाफे को में बदल दें तो वह One 97 Communication में पैसा लगाने को तैयार है । विजय शेखर शर्मा को तो केवल अवसर की तलाश थी उन्होंने कुछ महीनों के भीतर ही उस कंपनी को घाटे से मुनाफे में ला खड़ा किया। उनके दोस्त ने विजय शेखर शर्मा की कंपनी के इक्विटी शेयर खरीद लिए. इसके बाद विजय शेखर की कंपनी ने कभी पीछे मुड़ कर नही देखा।

 पेटीएम की शुरुआत कैसे हुई

One 97 Communication के बढ़ते कारोबार के बीच विजय शेखर शर्मा के दिमाग में एक खयाल आया कि स्मार्ट फोन बहुत ही तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं तो क्यों न कैशलेस ट्रॉंजेक्शन के लिए कोई ऐप बनाया जाए। उन्होंने यह आइडिया One97 Communication  के सामने रखा । क्योंकि यह मार्केट नया था और कंपनी पहले से ही अच्छा बिजनेस कर रही थी इसलिए कोई रिस्क लेने को तैयार नही हुआ। हांलाकि विजय शेखर शर्मा अपने फैसले पर अडिग रहने वाले थे उन्होंने अपनी पर्सनल इक्विटी का 1 % करीब 2 मिलियन डॉलर अपने आइडिया में इंन्वेस्ट करने के लिए रखा. इसके बाद पेटीएम की शुरुआत विजय शेखर शर्मा ने वर्ष 2010 में की।

 नोटबंदी और 100 मिलियन पेटीएम डाउनलोड

2016 मे भारत में नोटबंदी के दौर में पेटीएम का चलन तेजी से बढ़ा । 2017 में तो पेटीएम डाउनलोड करने वालों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई। इस साल 100 मिलियन ऐप डाउनलोड हुए जो अपने आप में एक रिकार्ड है। इस समय पेटीएम के पास 150 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड हैं।

पेटीएम की सेवाएं

प्रारंभिक दौर में कंपनी DTH recharge और prepaid mobile recharge के रुप में अपनी सेवाएं दे रही थी। इसके बाद पेटीएम ने अपनी सर्विस कई अन्य क्षेत्रों में शुरु की। वर्तमान में पेटीएम भारत के सभी राज्यों में प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज, Data card रिचार्ज, पोस्टपेड मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट आदि की सेवाएं प्रदान कर रहा है। 

आज पेटीएम भारत का सबसे लोकप्रिय online payment site है। फोर्ब्स के अनुसार दिसंबर 2022 तक विजय शेखर शर्मी की कुल संपत्ति 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वीबा फूड्स ने कैसे FMCG मार्केट में क्रांति स्थापित किया..पढ़िए सफलता की अनोखी कहानी

   विराज बहल देश के जाने-माने उद्यमी हैं, जो शार्क टैंक इंडिया के चौथे सीजन में नए जज के रूप में शामिल हुए हैं। जजों के पैनल में अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, विनीता सिंह और पीयूष बंसल भी शामिल हैं। विराज की कहानी एक साधारण शुरुआत से लेकर एक बड़े फूड बिजनेस तक पहुंचने की है। उन्हें भारत के एफएमसीजी सेक्टर, विशेष रूप से सॉस बनाने वाली कंपनी वीबा फूड्स (Veeba Foods) के संस्थापक और प्रबंध निदेशक के रूप में जाना जाता है। 2013 में स्थापित वीबा फूड्स आज भारतीय फूड इंडस्ट्री का एक प्रमुख ब्रांड बन चुका है और इसने उद्योग को एक नई दिशा दी है। हालांकि, विराज का सफर कभी आसान नहीं रहा। उन्होंने अपने करियर में कई चुनौतियों का सामना किया, जिनमें शुरुआती असफलताएं और आर्थिक कठिनाइयां शामिल थीं। लेकिन उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्षशीलता ने उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाया। आइए, विराज बहल की प्रेरणादायक सफलता की कहानी को और गहराई से समझते हैं। घर बेचकर नए बिजनेस के लिए जुटाए पैसे विराज का फूड बिजनेस से जुड़ाव बचपन से ही था। वह अक्सर अपने पिता की फैक्ट्री जाया करते थे, जहां उन्होंने फूड ...

भाविश अग्रवाल ने कैसे OLA को बना दिया इंडिया का ब्रांड..पढ़िए रोचक यात्रा

  भारत ने हाल ही में एक बहुत बड़ा बदलाव देखा है, जो बेहद कम समय में हुआ। अब आप इंटरनेट के जरिए किराने का सामान मंगवा सकते हैं, खाना सीधे आपके दरवाजे तक पहुंच सकता है, और बिना गैस पेडल दबाए अपने शहर के सबसे दूरस्थ कोने तक पहुंच सकते हैं। ओला कैब्स, जिसे भाविश अग्रवाल ने सह-स्थापित किया था, अब ओला कंज्यूमर बन चुकी है। इसने भारत में ग्राहकों को लंबी कतारों में खड़े होने, घंटों तक इंतजार करने, या ऑटोवाले द्वारा अनदेखा किए जाने जैसी समस्याओं को हल किया है। इसके अलावा, इसने महिलाओं के लिए दिन के किसी भी समय यात्रा को सुरक्षित बना दिया है। फोटोग्राफी के शौकीन अग्रवाल का सपना भारतीयों को सुरक्षित और भरोसेमंद कैब सेवा प्रदान करना था, और उन्होंने यह सब कम उम्र में ही हासिल किया। अग्रवाल ओला के सह-संस्थापक और सीईओ हैं, और ओला इलेक्ट्रिक के एकमात्र संस्थापक भी हैं। इस सफल कैब सेवा का पहला प्रयोग दिल्ली की सड़कों पर किया गया। भाविश अग्रवाल ने अंकित भाटी के साथ मिलकर ओला की स्थापना की, और इसके बाद जो कुछ भी हुआ, वह इतिहास बन गया। प्रारंभिक जीवन भाविश अग्रवाल, जिन्हें अक्सर मारवाड़ी समझा जाता है,...

जीवन बीमा एजेंट ने कैसे बनाई साउथ की सबसे बड़ी रियल स्टेट कंपनी..पढ़िए गजब की कहानी।

   कड़ी मेहनत और लगन से दुनिया में कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। यह बात साबित की है दक्षिण भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक, हनी ग्रुप के सीएमडी, मुक्का ओबुल रेड्डी ने। उन्हें कोई विरासत में बिजनेस नहीं मिला था, बल्कि अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंश्योरेंस एजेंट के रूप में की और धीरे-धीरे सफलता की ऊँचाइयों को छुआ। आज उनकी कंपनी के दक्षिण भारत के कई शहरों में लगभग 500 प्रोजेक्ट चल रहे हैं और कंपनी में करीब पांच सौ कर्मचारी कार्यरत हैं।  मुक्का ओबुल रेड्डी ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद 2003 में श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय से मार्केटिंग में एमबीए किया। 18 साल की उम्र तक आते-आते ओबुल ने प्रोफेशनल दुनिया में कदम रख लिया था। इतनी कम उम्र में सीखने और अनुभव प्राप्त करने के लिए ओबुल ने कुछ कंपनियों में डोर-टू-डोर सेल्स पर्सन के रूप में काम किया। यह भी पढ़ें-  150 रुपए की नौकरी से करोड़ों की संपत्ति तक..पढ़िए गरीब से अमीर बनने की प्रेरक घटना उनकी शुरुआत सेल्सपर्सन के रूप में हुई, और इ...