सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Travis Kalanick की प्रेरणादायक कहानी: संघर्ष से शुरू हुई Uber Ride कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राइड-शेयरिंग कंपनी

जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...

अभिषेक लोढ़ा की प्रेरक कहानी: 20 करोड़ के बिजनेस से 1 लाख करोड़ के साम्राज्य तक का सफर

 


 अभिषेक लोढ़ा एक प्रसिद्ध रियल एस्टेट डेवलपर हैं और उन्हें यह बिजनेस विरासत में मिली थी. अभिषेक लोढ़ा अपने पिता के रियल एस्टेट व्यवसाय में शामिल होने के बाद भी ऐसे कदम उठाए, जिन्होंने उन्हें एक साधारण 'अमीर लड़के' की परंपरागत कहानी से अलग बना दिया।

अभिषेक लोढ़ा, लोढ़ा ग्रुप के प्रमोटर हैं और उनका परिवार मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड में एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखता है। मैक्रोटेक डेवलपर्स देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है और अपनी प्रॉपर्टीज को लोढ़ा ब्रांड के तहत बेचता है। अभिषेक लोढ़ा ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20,000 करोड़ रुपये है, परमार्थ इकाई लोढ़ा फिलैंथ्रपी फाउंडेशन को दान करने का फैसला किया है।

अभिषेक लोढ़ा

अभिषेक लोढ़ा, जो मुंबई के प्रतिष्ठित मालाबार हिल से विधायक और लोढ़ा समूह के संस्थापक मंगल प्रभात लोढ़ा के बेटे हैं, ने अपने पिता की तरह वकील बनने के बजाय इंजीनियरिंग को चुना। उन्होंने अमेरिका के जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से औद्योगिक इंजीनियरिंग में स्नातक और परास्नातक किया। स्नातक के बाद, अभिषेक ने दो साल तक प्रतिष्ठित मैकिन्से में सलाहकार के रूप में काम किया, फिर भारत लौटकर पारिवारिक व्यवसाय में शामिल हुए।


 

बड़ी सफलता

अभिषेक के नेतृत्व में, लोढ़ा समूह ने मुंबई के चिंचपोकली इलाके की अपोलो मिल की 7.5 एकड़ जमीन पर एक लक्जरी प्रोजेक्ट, बेलिसिमो, विकसित किया। यह प्रोजेक्ट, 'केवल निमंत्रण द्वारा' नीति के साथ लॉन्च किया गया, जो जल्द ही मुंबई का एक प्रतिष्ठित पता बन गया और लोढ़ा डेवलपर्स को बड़े रियल एस्टेट ब्रांड्स की श्रेणी में पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें- ठेले लगाने वाली महिला ने कैसे खड़ा कर दिया करोड़ों का रेस्‍तरां बिजनेस..Sandheepha Restaurant की प्रेरक यात्रा

व्यवसाय में बड़ा बदलाव

जब अभिषेक ने कंपनी की बागडोर संभाली, तो लोढ़ा समूह का टर्नओवर केवल 20 करोड़ रुपये था। उनके नेतृत्व में व्यवसाय को पेशेवर ढंग से प्रबंधित किया गया, विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई, और आईटी सहित अन्य क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया। आज, लोढ़ा समूह देश का सबसे बड़ा रियल एस्टेट डेवलपर बन चुका है। लोढ़ा ब्रांड के तहत काम करने वाली मैक्रोटेक डेवलपर्स की मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपये है। रियल एस्टेट क्षेत्र में कार्यरत इस कंपनी में लोढ़ा परिवार की 72.11% हिस्सेदारी है।

बड़ा हिस्सा दे देेते हैं दान

अभिषेक लोढ़ा ने टाटा परिवार की प्रेरणा लेते हुए 'लोढ़ा जीनियस प्रोग्राम' नामक एक फाउंडेशन शुरू करने की योजना बनाई है। यह कार्यक्रम देशभर के मेधावी छात्रों को मुफ्त में वित्तीय सहायता, मेंटरशिप, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस लर्निंग जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। इसके लिए अभिषेक लोढ़ा और उनके परिवार ने अपनी सूचीबद्ध कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स (MDL) के 20,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर लोढ़ा फिलैंथ्रपी फाउंडेशन (LPF) को ट्रांसफर करने का संकल्प लिया है। गौरतलब है कि लोढ़ा फिलैंथ्रपी फाउंडेशन, लोढ़ा ग्रुप का गैर-लाभकारी संगठन है, जो अपनी आय और संपत्तियों का उपयोग पूरी तरह से राष्ट्रीय और सामाजिक समस्याओं को हल करने में करता है।

निजी जीवन

अभिषेक लोढ़ा अपनी पत्नी विंती और तीन बच्चों के साथ एक सुखद पारिवारिक जीवन जीते हैं। विंती भी समूह की लग्जरी शाखा में सक्रिय भूमिका निभाती हैं और कला व डिजाइन के प्रति उनकी गहरी रुचि के लिए जानी जाती हैं। अभिषेक एक मृदुभाषी और डाउन-टू-अर्थ व्यक्तित्व हैं। उन्हें क्रिकेट देखना, फिल्में देखना, जिम जाना, और अपने बच्चों के साथ समय बिताना बेहद पसंद है। अभिषेक लोढ़ा ने न केवल अपने पारिवारिक व्यवसाय को एक छोटे स्तर से देश के सबसे बड़े रियल एस्टेट समूह में बदला, बल्कि इसे एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित ब्रांड में भी परिवर्तित किया। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे एक छोटे आइडिया ने बदली दुनिया: Startup-Airbnb की धमाकेदार कहानी

क्या आप सोच सकते हैं कि एक छोटा सा कमरा और कुछ एयर मैट्रेस आपकी जिंदगी बदल सकते हैं ? Brian Chesky ने इसी साधारण आइडिया को अपनाकर एक ऐसा बिजनेस खड़ा किया , जिसने पूरी दुनिया के रहने और यात्रा करने के तरीके को बदल दिया। जब जेब खाली हो , किराया देने के पैसे न हों और हर रास्ता बंद दिखे — तभी असली सोच जन्म लेती है। Airbnb की शुरुआत भी एक ऐसी ही मजबूरी से हुई , जिसने बाद में अरबों डॉलर का साम्राज्य खड़ा कर दिया। प्रस्तावना Brian Chesky एक साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति थे , लेकिन उनके सपने हमेशा बड़े रहे। बचपन से ही उन्हें कला और डिज़ाइन में गहरी रुचि थी , जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती थी। यही रचनात्मक सोच आगे चलकर उनके बिजनेस आइडियाज की नींव बनी। उन्होंने Rhode Island School of Design से अपनी पढ़ाई पूरी की , जहां उन्होंने प्रोडक्ट डिज़ाइन सीखा। इस दौरान उन्होंने सीखा कि किसी भी समस्या को अलग नज़रिए से कैसे देखा जाए और उसे एक अवसर में बदला जाए। यही सोच उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण बनी। जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। किराया दे...

Travis Kalanick की प्रेरणादायक कहानी: संघर्ष से शुरू हुई Uber Ride कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राइड-शेयरिंग कंपनी

जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...

Daniel Ek और Spotify की कहानी: पढ़िए कैसे एक आइडिया ने कलाकारों को उनका सही मेहनताना दिलाया

क्या आप सोच सकते हैं कि एक साधारण सा आइडिया पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री को बदल सकता है ? एक ऐसा प्लेटफॉर्म , जिसने piracy जैसी बड़ी समस्या को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया और लोगों को आसानी से गाने सुनने का नया तरीका दिया। एक युवा लड़का , Daniel Ek , जिसने अपनी सोच और मेहनत से Spotify जैसा प्लेटफॉर्म बनाया - जिसने न सिर्फ कलाकारों को नई पहचान दी , बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों की म्यूज़िक सुनने की आदत ही बदल दी। प्रस्तावना Daniel Ek एक स्वीडिश उद्यमी हैं , जिन्होंने म्यूज़िक इंडस्ट्री में क्रांतिकारी बदलाव लाया। उन्होंने Spotify की स्थापना की , जो आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में गिना जाता है। उनकी सोच ने लोगों के गाने सुनने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया। Daniel Ek का विज़न सिर्फ एक बिज़नेस खड़ा करना नहीं था , बल्कि एक ऐसी समस्या का समाधान ढूंढना था , जिससे पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री जूझ रही थी —illegal downloads और piracy । उन्होंने यह समझा कि लोग सुविधा चाहते हैं , और अगर उन्हें सही प्लेटफॉर्म दिया जाए , तो वे legal तरीके से भी म्यूज़िक का आ...