सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Travis Kalanick की प्रेरणादायक कहानी: संघर्ष से शुरू हुई Uber Ride कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राइड-शेयरिंग कंपनी

जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...

चाय सुट्टा बार! कैसे एक आम लड़के ने खड़ा दिया करोड़ों का साम्राज्य, पढ़िए चाय से जुड़ी रोचक कहानी

भारत में चाय सुट्टा बार की स्थापना की कहानी एक आम व्यक्ति के सपनों को पूरा करने का शानदार उदाहरण है। जैसा की सब जानते हैं कि भारत में पानी के बाद चाय सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पदार्थ है। चाय की इतनी ज्यादा  डिमांड को देखते हुए ही अनुभव दुबे ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिल कर चाय सुट्टा बार की स्थापना की और कुछ ही सालों  में यह एक बड़ा ब्रांड बन गया।

अनुभव दुबे का शुरूआती जीवन काफी गरीबी में बीता था। उनके पिता एक किराना दुकानदार थे और वह अपने पिता की दुकान में काम करते थे। लेकिन उन्होंने कभी नहीं हार मानी और हमेशा उन्होंने अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने का सपना देखा। उन्होंने अपनी मेहनत और अभ्यास से सफलता हासिल की और अपने जीवन में अग्रणी भूमिका निभाई। 

प्रारंभिक जीवन

अनुभव का जन्म 1996 में हुआ था और उनका होम टाउन मध्यप्रदेश में रीवा है। अनुभव दुबे की कक्षा 8 तक की पढ़ाई रीवा के एक गांव से हुई इसके बाद उनके पिता ने उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए इंदौर भेज दिया।  वहां पर उनकी दोस्ती आनंद नायक से हुई जो उनके साथ पढ़ते थे। आनंद ने कुछ साल बाद ही पढ़ाई छोड़ दिया और अपने किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर बिजनेस शुरु कर दिया। हालांकि अनुभव के माता पिता उन्हें  IAS बनाने चाहते थे इसलिए UPSC की तैयारी  के लिए दिल्ली भेज दिया।

IAS बनना चाहते थे

दिल्ली जाने के बाद अनुभव दुबे यूपीएससी की तैयारी करने लगे । सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन कुछ ही दिनों बाद उनके पास आनंद का फोन आया । आनंद ने बताया कि उसका बिजनेस कुछ अच्छा नही चल रहा है क्या हम लोग साथ मिलकर कुछ नया काम कर सकते हैं। अनुभव के मन में भी कहीं बिजनेस का आइडिया आ रहा था इसलिए उन्होंने भी हां बोल दिया और दोनों साथ मिल कर बिजनेस की प्लानिंग करने लगे। यहीं से चाय सुट्टा और बार की कहानी शुरु होती है।

2016 में इंदौर में खोली पहली दुकान ,जिसपर 3 लाख की लागत आई

चाय बेचने का काम शुरु करने के लिए अनुभव अपने दोस्तों के साथ जगह ढूंढने लगे। अनुभव और उनके तीनों दोस्त युवा थे इसलिए इन्होंने युवाओं को अपना ऑडियंस ट्रीट किया और पहली दुकान ऐसी जगह पर खोली जहां ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट रहते हों उन्हें इंदौर के भवर कुआं में अपनी चाय का काम शुरु करने के लिए एक खाली वेयरहाउस मिला। इसी वेयरहाउस में अनुभव दुबे ने 2016 में इंदौर में अपनी पहली चाय सुट्टा बार की दुकान खोली, जो लगभग 3 लाख रुपये की लागत से खोली गई थी। यह रकम तीनों दोस्तों ने अपनी जमा पूंजी से बनाई थी। 

वे इस दुकान को छोटी सी शुरुआत में एक सफल व्यवसाय बनाने के लिए बहुत मेहनत किया। अनुभव ने उचित मात्रा में संसाधनों का उपयोग करने पर विशेष ध्यान दिया ताकि उन्हें बड़े पैमाने पर नुकसान न हो।

पहले दिन उन्होंने कस्टमर्स को फ्री मे चाय रखी परंतु उनकी दुकान पर एक कप चाय भी नही बिक पाई। हालांकि उसके अगले दिन उन्होंने अपनी शॉप पर फेक क्राउड इकट्ठा किया। यह स्ट्रेटजी काम कर गई और उनके शॉप पर चाय पीने वालों का ऑकड़ा बढ़ गया। कुछ ही महीनों में उनका कारोबार बहुत अच्छा चल पड़ा।


बिजनेस स्किल का कमाल

अनुभव दुबे अपने एक अनुभव को शेयर करते हुए कहते हैं कि हम दोस्तों को कोई नया मोबाइल चलाने की इच्छा होती तो हम इंदौर के ही एक मार्केट में जाते और सभी दोस्त अपनी पॉकेट मनी को इकट्ठा करते । वहां पर एक लेटेस्ट मोबाइल फोन खरीद लेते। बारी-बारी से हम सभी चलाते और जब मन भर जाता तो उसी मार्केट में उसे ज्यादा दाम पर बेच कर प्रॉफिट भी कमा लेते। यहां से उन्हें एक बात पता चल गई कि अगर हमें अच्छी फंडिग मिल जाए तो हम लोग एक अच्छा बिजनेस खड़ा कर सकते हैं और बड़ा प्रॉफिट भी कमा सकते हैं।

अनुभव दुबे की बिजनेस स्किल का कमाल था कि चाय सुट्टा और बार जल्द ही लोकप्रिय हो गई उन्हें कुछ ही महीनों में 5-6 हेल्पर रखने पड़े।  चाय सुट्टा बार की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जल्द ही इंदौर के अलावा देश के अन्य जगहों पर दुकानों की श्रृंखला खुल गई। आज, उनकी चाय सुट्टा बार की शाखाएं मध्य प्रदेश सहित देश के कई शहरों में फैली हुई हैं और यह एक लोकप्रिय ब्रांड बन गया है। चाय सुट्टा बार अपनी विशिष्ट चाय पेशकश के लिए जाना जाता है और आमतौर पर यह युवाओं का एक लोकप्रिय ठिकाना है।

इस तरह के व्यवसायों को सफल बनाने के कुछ कुंडली कारक हो सकते हैं जैसे कि अच्छे उत्पाद, अच्छी सेवा, मार्केटिंग, मूल्य स्थापित करने की क्षमता, उचित बजट प्रबंधन, संगठन और नियंत्रण आदि। इन सभी कारकों का संयोग सफलता के लिए आवश्यक होता है।

चाय सुट्टा और बार के आज देश में ही नही बल्कि विदेश में भी 250 से ज्याद ऑउट लेट हैं । भारत के साथ-साथ दुबई, ओमान और नेपाल आदि में इनकी फ्रेंचाइजी है। आज चाय सुट्टा और बार का सलाना टर्नओवर लगभग 150 करोड़ रुपए है।

चाय सुट्टा और बार

चाय सुट्टा और बार एक ब्रांड है जो अपनी जायकेदार चाय के लिए जाना जाता है। यह स्टार्टअप कुल्हड़ वाली चाय के लिए फेमस है। इस आउटलेट की खास बात यही है कि यहां पर आप स्मोकिंग नही कर सकते और यहां पर आप लगभाग 10 तरह की चाय का स्वाद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रिकार्ड्स किए हुए कैसेट बेंचकर कैसे एक लड़का बन गया भारतीय संगीत का सरताज

बेसहारा लोगों का सहारा

अनुभव दुबे भारत के एक युवा उद्यमी हैं, जिन्होंने न केवल चाय सुट्टा बार नामक संस्था की स्थापना की बल्कि सड़कों पर जीवनयापन करने वालों को उन्होंने एक नई जिंदगी दी। चाय सुट्टा बार सड़कों पर जीवन यापन करने वालों को एक स्थान पर एकत्रित करता है और उनकी मदद भी करता है। संस्था के माध्यम से सड़कों पर जीवन यापन करने वालों को आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है जिससे बेरोजगारों को छोटी से रकम से अच्छा रोजगार मिल सके।

अनुभव दुबे कहते हैं कि सफल होने के लिए निर्णय लेने का भरपूर साहस होना चाहिए । आपका निर्णायक फैसला ही आपका भविष्य तय कर सकता है। कभी अगर ऐसी स्थिति आए कि आपको झटपट भविष्य के लिए निर्णय लेना पड़े तो परिस्थितियों से डरे नही और निर्भीक होकर फैसला लें।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रिटेल किंग किशोर बियानी: कैसे उन्होंने Big Bazaar को आम आदमी का स्टोर बनाया

किशोर बियानी की सफलता की कहानी भारत में आधुनिक रिटेल क्रांति की नींव रखने की दास्तान है। उन्होंने बिग बाज़ार (Big Bazaar) जैसे डिस्काउंट हाइपरमार्केट और पैंटालून्स जैसे लोकप्रिय ब्रांड शुरू करके देश में खरीदारी के तौर-तरीके बदल दिए। 1987 में पैंटालून्स से शुरुआत कर उन्होंने फ्यूचर ग्रुप का विस्तार किया, जिसने भारतीय मध्यम वर्ग को एक ही जगह पर विविध उत्पादों की सुविधा दी। बिग बाजार एक ऐसा रिटेल मार्केट हैं जहां एक ही छत के नीचे व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की जरुरती चीजोंं को खरीद सकता है । यह खासकर मध्यमवर्गीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है ।  किशोर बियानी की जीवनी किशोर बियानी का जन्म 9 अगस्त 1961 को मुंबई में एक कपड़ा व्यवसायी परिवार में हुआ। शुरू से ही उन्हें अपने पारिवारिक बिजनेस में गहरी दिलचस्पी थी। 1987 में उन्होंने पारंपरिक कपड़ा व्यवसाय को नया रूप देते हुए इसे रेडीमेड परिधान उद्योग की ओर मोड़ दिया। किशोर बियानी वह नाम हैं जिन्हें भारत में आधुनिक रिटेल का अग्रदूत माना जाता है। ‘रिटेल किंग’ के नाम से प्रसिद्ध बियानी ने खरीदारी को सरल और सुलभ बनाकर आम लोगों तक पहुंचाया। फ्यूचर ग्रुप ...

भाविश अग्रवाल ने कैसे OLA को बना दिया इंडिया का ब्रांड..पढ़िए रोचक यात्रा

  भारत ने हाल ही में एक बहुत बड़ा बदलाव देखा है, जो बेहद कम समय में हुआ। अब आप इंटरनेट के जरिए किराने का सामान मंगवा सकते हैं, खाना सीधे आपके दरवाजे तक पहुंच सकता है, और बिना गैस पेडल दबाए अपने शहर के सबसे दूरस्थ कोने तक पहुंच सकते हैं। ओला कैब्स, जिसे भाविश अग्रवाल ने सह-स्थापित किया था, अब ओला कंज्यूमर बन चुकी है। इसने भारत में ग्राहकों को लंबी कतारों में खड़े होने, घंटों तक इंतजार करने, या ऑटोवाले द्वारा अनदेखा किए जाने जैसी समस्याओं को हल किया है। इसके अलावा, इसने महिलाओं के लिए दिन के किसी भी समय यात्रा को सुरक्षित बना दिया है। फोटोग्राफी के शौकीन अग्रवाल का सपना भारतीयों को सुरक्षित और भरोसेमंद कैब सेवा प्रदान करना था, और उन्होंने यह सब कम उम्र में ही हासिल किया। अग्रवाल ओला के सह-संस्थापक और सीईओ हैं, और ओला इलेक्ट्रिक के एकमात्र संस्थापक भी हैं। इस सफल कैब सेवा का पहला प्रयोग दिल्ली की सड़कों पर किया गया। भाविश अग्रवाल ने अंकित भाटी के साथ मिलकर ओला की स्थापना की, और इसके बाद जो कुछ भी हुआ, वह इतिहास बन गया। प्रारंभिक जीवन भाविश अग्रवाल, जिन्हें अक्सर मारवाड़ी समझा जाता है,...

कैसे एक छोटे आइडिया ने बदली दुनिया: Startup-Airbnb की धमाकेदार कहानी

क्या आप सोच सकते हैं कि एक छोटा सा कमरा और कुछ एयर मैट्रेस आपकी जिंदगी बदल सकते हैं ? Brian Chesky ने इसी साधारण आइडिया को अपनाकर एक ऐसा बिजनेस खड़ा किया , जिसने पूरी दुनिया के रहने और यात्रा करने के तरीके को बदल दिया। जब जेब खाली हो , किराया देने के पैसे न हों और हर रास्ता बंद दिखे — तभी असली सोच जन्म लेती है। Airbnb की शुरुआत भी एक ऐसी ही मजबूरी से हुई , जिसने बाद में अरबों डॉलर का साम्राज्य खड़ा कर दिया। प्रस्तावना Brian Chesky एक साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति थे , लेकिन उनके सपने हमेशा बड़े रहे। बचपन से ही उन्हें कला और डिज़ाइन में गहरी रुचि थी , जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती थी। यही रचनात्मक सोच आगे चलकर उनके बिजनेस आइडियाज की नींव बनी। उन्होंने Rhode Island School of Design से अपनी पढ़ाई पूरी की , जहां उन्होंने प्रोडक्ट डिज़ाइन सीखा। इस दौरान उन्होंने सीखा कि किसी भी समस्या को अलग नज़रिए से कैसे देखा जाए और उसे एक अवसर में बदला जाए। यही सोच उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण बनी। जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। किराया दे...