सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Travis Kalanick की प्रेरणादायक कहानी: संघर्ष से शुरू हुई Uber Ride कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राइड-शेयरिंग कंपनी

जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...

भारत की आजादी के लिए धन लुटाने वाला स्वतंत्रता सेनानी, जिसने अपने बिजनेस के माध्यम से भारतीयता की नई मिसाल कायम की


बिड़ला ग्रुप भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक संस्थानों में से एक है जिसने कई उद्यमों के माध्यम से सफलता हासिल की है।  बिड़ला ग्रुप की सफलता का एक मुख्य कारण व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करना है। उन्होंने अपने कारोबार को तेजी से विस्तारित किया और विभिन्न क्षेत्रों में नए उद्यमों के साथ नए बाजार खोजे हैं। इससे उन्हें अधिक मुनाफे कमाने का मौका मिला और उनकी कंपनियों को नए उच्च स्तर के विकास तैयार करने में मदद मिली। घनश्याम दास बिड़ला बिड़ला समूह के संस्थापक थे। आज हम story behind the success के माध्यम से घनश्याम दास बिड़ला के बारे में बात करने जा रहे हैं।

घनश्याम दास बिड़ला

घनश्याम दास बिड़ला भारतीय स्वाधीनता सेनानी थे जिन्होंने भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया । उनका जन्म 10 अप्रैल 1894 को राजस्थान के झूंझुनू जिले के पिलानी ग्राम में हुआ था। वह एक मारवाड़ी परिवार से तालुक रखते थे और उनके दादा शिव नारायण बिड़ला ने मारवाड़ी समुदाय के पारंपरिक व्यवसाय साहूकारिता (ब्याज पर पैसे देना) से हटकर अलग क्षेत्रों में बिजनेस का विकास किया।

घनश्याम बिड़ला के पिता बलदेव दास बिड़ला ने अफीम के बिजनेस में अच्छा पैसा कमाया और घनश्याम दास बिड़ला के बड़े भाई जुगल किशोर बिड़ला ने भी इसी बिजनेस में हाथ आजमाया और अच्छा धन अर्जित किया । घनश्याम दास ने अपने ससुर महादेव सोमानी के मदद से दलाली में भी अच्छा नाम कमाया और बिजनेस के कई गुर सीखे। घनश्याम दास बिड़ला ने बी. के. के. एम. बिड़ला समूह की स्थापना की।

उद्योगों का विस्तार

घनश्याम दास बिड़ला को बिजनेस और उद्योग विरासत में मिली थी। इसके विस्तार के लिए उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश किया। वह परिवार के परंपरागत साहूकारी के व्यवसाय को निर्माण और उद्योग की ओर मोड़ना चाहते  थे। इसी सिलसिले में वह कोलकाता चले गए और वहां जाकर एक जूट कंपनी की स्थापना की ।

यह भी पढ़ें- चाय सुट्टा बार! कैसे एक आम लड़के ने खड़ा कर दिया करोड़ो का साम्राज्य, पढ़िए चाय से जुड़ी रोचक कहानी

बंगाल में पहले से ही स्थापित यूरोपियन औऱ ब्रिटिश व्यापारियों ने घनश्याम दास बिड़ला को परेशान करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हार नही मानी और व्यापार में टिके रहे।  पहले तो उन्हें कुछ खास सफलता नही मिली लेकिन प्रथम विश्व युद्ध के समय जब समूचे ब्रिटिश साम्राज्य में आपूर्ति की कमी होने लगी तो घनश्याम दास  बिड़ला का बिजनेस काफी तेजी से आगे बढ़ा।

बिड़ला ब्रदर्स की स्थापना

घनश्याम दास बिड़ला सन 1919 में 50 लाख की पूंजी से बिड़ला ब्रदर्स लिमिटेड की स्थापना की और उसी वर्ष ग्वालियर में एक मिल की भी स्थापना की गई। उन्हें सन् 1926 में ब्रिटिश इंडिया के केन्द्रीय विधान सभा के लिए चुना गया और महात्मा गांधी के साथ मिलकर सन् 1932 में दिल्ली में हरिजन सेवक संघ की स्थापना की ।

हिंदुस्तान मोटर्स की स्थापना

1940 के दशक में घनश्याम दास बिड़ला ने भारत में बड़ी क्रांति की शुरुआत की जब हिंदूस्तान मोटर्स की स्थापना की गई। उन्होंने देश की आजादी के बाद कई यूरोपियन कंपनियों को खरीदकर चाय और टेक्सटाइल उद्योग में निवेश किया। घनश्याम दास ने कंपनी का विस्तार सीमेंट, रसायन, रेयान और स्टील पाइप जैसे क्षेत्रों में भी किया।

भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान घनश्याम दास बिड़ला को एक ऐसे व्यवसायिक बैंक स्थापित करने का विचार आया जो पूर्णत: भारतीय पूंजी और प्रबंधन से बना हो। इस प्रकार यूनाइटेड कमर्शियल बैंक की स्थापना सन 1943 में कोलकाता में की गई। यह भारत के सबसे पुराने व्यवसायिक बैकों में से एक है और इसका नाम अब यूको बैंक हो गया है।


1945 में घनश्याम दास बिड़ला के पास 20 कंपनियां थी और 1962 तक उनके पास 150 कंपनियां थी वह भी किसी सरकारी मदद के। घनश्याम दास बिड़ला गांधी जी और विंस्टन चर्चिल से काफी प्रभावित थे । राजनीति में उनकी काफी रुचि थी और खादी आंदोलन में उन्होंने अपना काफी समय समर्पित किया। बिड़ला ने स्वतंत्रता संग्राम के बाद भी राजनीति में अपनी भूमिका निभाई। वे भारतीय जनता पार्टी के सह संस्थापक में से एक थे ।

प्रमुख व्यवसाय

घनश्याम दास बिड़ला समूह का मुख्य व्यवसाय कपड़ा, फिलामेंट यार्न, सीमेंट, रासायनिक पदार्थ, बिजली, उर्वरक, दूरसंचार, वित्तीय सेवा और एल्यूमिनियम क्षेत्र में है। कुछ अग्रणी कंपनियां ग्रासिम इंडस्ट्रीज और सेंचुरी टेक्सटाइल है। बिड़ला समूह  का नेतृत्व अब उनके बेटे कर रहे हैं। इस समूह का बिजनेस दक्षिण-पूर्वी एशिया और अफ्रीका में भी फैला हुआ है ।

भारत सरकार ने सन् 1957 में घनश्याम दास बिड़ला को पद्म विभूषण की उपाधि से सम्मानित किया। उनका  निधन जून 1983 में हुआ ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रिटेल किंग किशोर बियानी: कैसे उन्होंने Big Bazaar को आम आदमी का स्टोर बनाया

किशोर बियानी की सफलता की कहानी भारत में आधुनिक रिटेल क्रांति की नींव रखने की दास्तान है। उन्होंने बिग बाज़ार (Big Bazaar) जैसे डिस्काउंट हाइपरमार्केट और पैंटालून्स जैसे लोकप्रिय ब्रांड शुरू करके देश में खरीदारी के तौर-तरीके बदल दिए। 1987 में पैंटालून्स से शुरुआत कर उन्होंने फ्यूचर ग्रुप का विस्तार किया, जिसने भारतीय मध्यम वर्ग को एक ही जगह पर विविध उत्पादों की सुविधा दी। बिग बाजार एक ऐसा रिटेल मार्केट हैं जहां एक ही छत के नीचे व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की जरुरती चीजोंं को खरीद सकता है । यह खासकर मध्यमवर्गीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है ।  किशोर बियानी की जीवनी किशोर बियानी का जन्म 9 अगस्त 1961 को मुंबई में एक कपड़ा व्यवसायी परिवार में हुआ। शुरू से ही उन्हें अपने पारिवारिक बिजनेस में गहरी दिलचस्पी थी। 1987 में उन्होंने पारंपरिक कपड़ा व्यवसाय को नया रूप देते हुए इसे रेडीमेड परिधान उद्योग की ओर मोड़ दिया। किशोर बियानी वह नाम हैं जिन्हें भारत में आधुनिक रिटेल का अग्रदूत माना जाता है। ‘रिटेल किंग’ के नाम से प्रसिद्ध बियानी ने खरीदारी को सरल और सुलभ बनाकर आम लोगों तक पहुंचाया। फ्यूचर ग्रुप ...

भाविश अग्रवाल ने कैसे OLA को बना दिया इंडिया का ब्रांड..पढ़िए रोचक यात्रा

  भारत ने हाल ही में एक बहुत बड़ा बदलाव देखा है, जो बेहद कम समय में हुआ। अब आप इंटरनेट के जरिए किराने का सामान मंगवा सकते हैं, खाना सीधे आपके दरवाजे तक पहुंच सकता है, और बिना गैस पेडल दबाए अपने शहर के सबसे दूरस्थ कोने तक पहुंच सकते हैं। ओला कैब्स, जिसे भाविश अग्रवाल ने सह-स्थापित किया था, अब ओला कंज्यूमर बन चुकी है। इसने भारत में ग्राहकों को लंबी कतारों में खड़े होने, घंटों तक इंतजार करने, या ऑटोवाले द्वारा अनदेखा किए जाने जैसी समस्याओं को हल किया है। इसके अलावा, इसने महिलाओं के लिए दिन के किसी भी समय यात्रा को सुरक्षित बना दिया है। फोटोग्राफी के शौकीन अग्रवाल का सपना भारतीयों को सुरक्षित और भरोसेमंद कैब सेवा प्रदान करना था, और उन्होंने यह सब कम उम्र में ही हासिल किया। अग्रवाल ओला के सह-संस्थापक और सीईओ हैं, और ओला इलेक्ट्रिक के एकमात्र संस्थापक भी हैं। इस सफल कैब सेवा का पहला प्रयोग दिल्ली की सड़कों पर किया गया। भाविश अग्रवाल ने अंकित भाटी के साथ मिलकर ओला की स्थापना की, और इसके बाद जो कुछ भी हुआ, वह इतिहास बन गया। प्रारंभिक जीवन भाविश अग्रवाल, जिन्हें अक्सर मारवाड़ी समझा जाता है,...

“नया उजाला, चार बूंदों वाला: उजाला ब्रांड के निर्माता एम.पी. रामचंद्रन की प्रेरणादायक कहानी

आया नया उजाला, चार बूंदों वाला! 90 के दशक का यह मशहूर विज्ञापन वाक्य शायद ही किसी ने न सुना हो। कपड़ों को चमकदार सफेदी देने वाला  उजाला नील  वर्षों से भारतीय घरों का भरोसेमंद नाम रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि  उजाला नील  बनाने वाली कंपनी और इसके संस्थापक कौन हैं? इस लोकप्रिय ब्रांड के पीछे हैं  एम.पी. रामचंद्रन , जिनकी प्रेरणादायक कहानी यह साबित करती है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से कोई भी व्यक्ति बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकता है। रामचंद्रन ने अपने भाई से 5000 रुपये उधार लेकर जो छोटी सी अस्थायी फैक्ट्री शुरू की थी, वह आज लगभग 1800 करोड़ रुपये के वार्षिक कारोबार वाली मल्टीलेवल ब्रांड कंपनी बन चुकी है। उन्होंने अनोखे उत्पाद तैयार किए और अनेक नवाचार किए। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि आज ज्योति लेबोरेटरीज एक प्रतिष्ठित मल्टी ब्रांड कंपनी के रूप में स्थापित है। प्रारंभिक जीवन एम. पी. रामचंद्रन का का जन्म केरल के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। बचपन से ही वे पढ़ाई में मेधावी और जिज्ञासु स्वभाव के थे। उनका झुकाव विज्ञान और प्रयोगों की ओर रहा, जिससे उन...