सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Travis Kalanick की प्रेरणादायक कहानी: संघर्ष से शुरू हुई Uber Ride कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राइड-शेयरिंग कंपनी

जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...

ठेले लगाने वाली महिला ने कैसे खड़ा कर दिया करोड़ों का रेस्‍तरां बिजनेस..Sandheepha Restaurant की प्रेरक यात्रा

 

 


अगर हौसला और कुछ कर दिखाने का जज्बा हो, तो कोई भी मुश्किलें रुकावट नहीं बन सकतीं। इसका बेहतरीन उदाहरण हैं चेन्‍नई की पैट्रिसिया नारायण। जब जिंदगी ने उन्‍हें कड़े इम्तिहान दिए, तो उन्‍होंने उन्‍हें पार कर अव्‍वल स्‍थान पर पहुँचने का करिश्‍मा किया। दो बच्‍चों की जिम्‍मेदारी उठाने के लिए उन्‍होंने महज 50 पैसे में चाय बेचना शुरू किया, और आज उनकी रोज की कमाई 2 लाख रुपये से अधिक है। अब वे चेन्‍नई में एक सफल बिजनेसवुमेन के रूप में जानी जाती हैं और करोड़ों का कारोबार संभालती हैं।

पैट्रिसिया ने अपने जीवन में हर प्रकार के संघर्ष का सामना किया, लेकिन कभी भी हार नहीं मानी। परिवार की परेशानियों और समाज के तानों से उबरते हुए, उन्‍होंने अपनी मंजिल को पाया। जो पैट्रिसिया कभी 50 पैसे में चाय बेचा करती थीं, आज वही रोजाना 2 लाख रुपये कमाती हैं। जो पैट्रिसिया कभी रिक्‍शे से सफर करती थीं, उनके पास आज कई लग्जरी कारों का काफिला है। यह सबकुछ उन्‍होंने अपनी मेहनत और संकल्‍प से अकेले ही हासिल किया है।

शुरुआत का जीवन

पैट्रिसिया का जन्म तमिलनाडु के नागरकोल में एक पारंपरिक क्रिश्चियन परिवार में हुआ। 17 साल की उम्र में, उन्होंने अपने परिवार के विरोध के बावजूद एक ब्राह्मण युवक, नारायण से शादी कर ली। लेकिन एक साल बाद ही उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया, और दो बच्चों के साथ वे सड़क पर आ गईं। इस मुश्किल समय में उनके पिता ने उनका साथ दिया और उन्हें घर में वापस ले लिया। हालांकि, पैट्रिसिया का हौसला कभी भी कमजोर नहीं पड़ा। उन्होंने अपने दम पर कुछ करने की ठानी और अपने जीवन को नया मोड़ देने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें-  चार असफल बिजनेस और फिर सफलता की अनोखी उड़ान..पढ़िए गजब की मिसाल

संघर्ष की शुरुआत

पिता के घर लौटने के बाद पैट्रिसिया ने अपने संघर्षों की शुरुआत की। कुकिंग में उनकी रुचि बचपन से ही थी। एक दिन, अपनी मां से पैसे उधार लेकर उन्होंने अचार और जैम बनाना शुरू किया। उनकी कुकिंग की गुणवत्ता को देखकर उनका काम चल पड़ा, और कुछ पैसे जमा करने के बाद उन्होंने मरीना बीच पर एक खोखा खोल लिया। पहले दिन तो केवल कॉफी बिकी, लेकिन दूसरे दिन की कमाई 700 रुपये हुई। इसके बाद, सफलता का सिलसिला जारी रहा, और 1982 से 2003 तक उन्होंने अपने परिवार के लिए पर्याप्त पैसे जमा कर लिए।


 

कैंटीन के काम से मिली पहचान

उनके खाने की गुणवत्ता को देखकर, स्लम क्लियरिंग बोर्ड के चेयरमैन ने उन्हें अपनी कैंटीन चलाने की जिम्मेदारी दी। इसके बाद, पैट्रिसिया ने चेन्‍नई में स्थित बोर्ड के हर ऑफिस में कैंटीन का काम संभाल लिया। जैसे-जैसे पैसे आए, 1998 में वे संगीता रेस्‍तरां बिजनेस में पार्टनर बन गईं। फिर उनके जीवन में सबसे बड़ा अवसर आया, जब उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया।

बेटे के साथ बनाई रेस्‍तरां चेन

2006 में पैट्रिसिया ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी की याद में पहला रेस्‍तरां, संदीपा (Sandheepha Restaurant) शुरू किया। इसके बाद उनका नाम चेन्‍नई के प्रमुख रेस्‍तरां में शुमार होने लगा, और उन्‍होंने एक के बाद एक कई रेस्‍तरां चेन खोल दी। आज, चेन्‍नई में उनके कई रेस्‍तरां हैं और उनकी रोज़ की कमाई करीब 2 लाख रुपये है। अब उनका कारोबार 20 करोड़ रुपये से भी अधिक का हो चुका है। 2004 में एक दुर्घटना में अपनी बेटी को खोने के बाद, पैट्रिसिया ने एंबुलेंस सर्विस भी शुरू की। 2010 में उन्‍हें फिक्‍की वुमेन इंटरप्रेन्‍योर अवार्ड से सम्‍मानित किया गया।

आज उनके साथ 200 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। 2010 में पैट्रिसिया को फिक्की एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पैट्रिसिया एक प्रेरणा हैं उन लोगों के लिए जो कठिन परिस्थितियों का सामना कर हार मान बैठते हैं। उनकी कहानी यह सिखाती है कि परिस्थितियों से घबराने की बजाय, उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए।

 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे एक छोटे आइडिया ने बदली दुनिया: Startup-Airbnb की धमाकेदार कहानी

क्या आप सोच सकते हैं कि एक छोटा सा कमरा और कुछ एयर मैट्रेस आपकी जिंदगी बदल सकते हैं ? Brian Chesky ने इसी साधारण आइडिया को अपनाकर एक ऐसा बिजनेस खड़ा किया , जिसने पूरी दुनिया के रहने और यात्रा करने के तरीके को बदल दिया। जब जेब खाली हो , किराया देने के पैसे न हों और हर रास्ता बंद दिखे — तभी असली सोच जन्म लेती है। Airbnb की शुरुआत भी एक ऐसी ही मजबूरी से हुई , जिसने बाद में अरबों डॉलर का साम्राज्य खड़ा कर दिया। प्रस्तावना Brian Chesky एक साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति थे , लेकिन उनके सपने हमेशा बड़े रहे। बचपन से ही उन्हें कला और डिज़ाइन में गहरी रुचि थी , जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती थी। यही रचनात्मक सोच आगे चलकर उनके बिजनेस आइडियाज की नींव बनी। उन्होंने Rhode Island School of Design से अपनी पढ़ाई पूरी की , जहां उन्होंने प्रोडक्ट डिज़ाइन सीखा। इस दौरान उन्होंने सीखा कि किसी भी समस्या को अलग नज़रिए से कैसे देखा जाए और उसे एक अवसर में बदला जाए। यही सोच उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण बनी। जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। किराया दे...

Travis Kalanick की प्रेरणादायक कहानी: संघर्ष से शुरू हुई Uber Ride कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राइड-शेयरिंग कंपनी

जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...

Daniel Ek और Spotify की कहानी: पढ़िए कैसे एक आइडिया ने कलाकारों को उनका सही मेहनताना दिलाया

क्या आप सोच सकते हैं कि एक साधारण सा आइडिया पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री को बदल सकता है ? एक ऐसा प्लेटफॉर्म , जिसने piracy जैसी बड़ी समस्या को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया और लोगों को आसानी से गाने सुनने का नया तरीका दिया। एक युवा लड़का , Daniel Ek , जिसने अपनी सोच और मेहनत से Spotify जैसा प्लेटफॉर्म बनाया - जिसने न सिर्फ कलाकारों को नई पहचान दी , बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों की म्यूज़िक सुनने की आदत ही बदल दी। प्रस्तावना Daniel Ek एक स्वीडिश उद्यमी हैं , जिन्होंने म्यूज़िक इंडस्ट्री में क्रांतिकारी बदलाव लाया। उन्होंने Spotify की स्थापना की , जो आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में गिना जाता है। उनकी सोच ने लोगों के गाने सुनने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया। Daniel Ek का विज़न सिर्फ एक बिज़नेस खड़ा करना नहीं था , बल्कि एक ऐसी समस्या का समाधान ढूंढना था , जिससे पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री जूझ रही थी —illegal downloads और piracy । उन्होंने यह समझा कि लोग सुविधा चाहते हैं , और अगर उन्हें सही प्लेटफॉर्म दिया जाए , तो वे legal तरीके से भी म्यूज़िक का आ...