सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Travis Kalanick की प्रेरणादायक कहानी: संघर्ष से शुरू हुई Uber Ride कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राइड-शेयरिंग कंपनी

जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...

जब एक ज्योतिषी की सलाह ने बदल दी एस्ट्रोटॉक के संस्थापक पुनीत गुप्ता की किस्मत, जानिए रोचक कहानी।

 


 भारतीयों की ज्योतिष में हमेशा से रुचि रही है। यही कारण है कि न्यूज चैनलों पर इससे जुड़े कार्यक्रम और ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर एस्ट्रोलॉजी का एक विशेष सेक्शन जरूर होता है। आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बता रहे हैं, जिसने कभी ज्योतिष पर विश्वास नहीं किया था, लेकिन अब एस्ट्रोलॉजी के माध्यम से हर दिन 30 लाख रुपये की कमाई कर रहा है। यह कहानी है एस्ट्रोटॉक के फाउंडर पुनीत गुप्ता की। दिल्ली में रहने वाले और पेशे से इंजीनियर पुनीत गुप्ता ने कभी एस्ट्रोलॉजी को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन ऐसा क्या हुआ जिसने उन्हें एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में उतरने के लिए प्रेरित किया, और देखते ही देखते उनकी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी एस्ट्रोलॉजी कंपनी बन गई।

एस्ट्रोटॉक का दुनिया में है नाम

एस्ट्रोटॉक दुनिया की सबसे बड़ी एस्ट्रोलॉजी कंपनी बन चुकी है। पिछले चार वर्षों में, दुनियाभर के दो करोड़ से अधिक लोग इसकी सेवाओं का लाभ ले चुके हैं। आज एस्ट्रोटॉक रोजाना करीब ३०-४० लाख रुपये का कारोबार कर रहा है। पुनीत गुप्ता अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित थे, तभी एक ज्योतिषी ने उन्हें एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में बिजनस शुरू करने की सलाह दी। पुनीत ने यह सलाह मानी और आज वह करोड़पति बन चुके हैं। पुनीत गुप्ता 2015 में मुंबई की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे। वह नौकरी छोड़कर अपना आईटी स्टार्टअप शुरू करना चाहते थे।

ज्योतिषी ने बदल दी किस्मत

पुनीत के आईटी सेक्‍टर में नौकरी करते थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात एक ज्‍योतिषी से हुई जिसने कहा कि जल्‍द ही आप आईटी का कारोबार शुरू करेंगे लेकिन आगे चलकर ठप हो जाएगा. पहली बार में तो पुनीत को इस बात पर यकीन नहीं हुआ और वे सबकुछ भूलकर अपने काम में लग गए. कुछ समय बाद ही उन्‍होंने एक पार्टनर के साथ मिलकर आईटी सॉल्‍यूशंस कंपनी शुरू की. कुछ समय बाद उनके पार्टनर ने साथ छोड़ दिया और बिजनेस डूब सा गया. तब उन्‍हें ज्‍योतिषी की बात याद आई और उससे मिलने पहुंच गए.

यह भी पढ़ें-  पुराने फर्नीचर और सेकेंड हैंड कंप्यूटर से शुरू हुआ सफर: संजीव बिकचंदानी की प्रेरक कहानी

पुनीत का कहना है कि आईटी बिजनेस के डूबने के बाद उन्होंने उस ज्योतिषी से मिलकर आगे का रास्ता दिखाने के लिए कहा। ज्योतिषी ने उन्हें एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में कुछ करने का सुझाव दिया, जो उनके लिए बेहतर साबित होगा, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि कई मुश्किलों के बाद अच्छे दिन आएंगे। आधे-अधूरे मन से पुनीत ने इस सलाह को माना और इस पर काम शुरू किया। आईटी सेक्टर की गहरी समझ रखने वाले पुनीत ने इस प्राचीन विद्या को नए तरीके और ग्लैमरस अंदाज में पेश किया।

पहला आइडिया असफल रहा
यह 2017 की बात है, जब पुनीत का इरादा था कि एस्ट्रोलॉजी से जुड़े काम को वीडियो के जरिए पेश किया जाए और एक-एक व्यक्ति तक पहुंचकर इस पर चर्चा की जाए। लेकिन जल्दी ही यह पता चला कि लोग अपना चेहरा नहीं दिखाना चाहते थे और न ही अपनी समस्याओं के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करना चाहते थे। फिर उन्होंने एक ऐप बनाया और इसके जरिए ऑडियो कॉल की सुविधा दी। इस विचार को लोगों ने काफी पसंद किया और काम सही दिशा में बढ़ने लगा।

पुनीत के ज्योतिष दोस्त ने पुनीत के अतीत के बारे में बिल्कुल सटीक जानकारी दी थी। और उस दोस्त की सटीक भविष्यवाणी को ळोगों ने खूब पसंद किया। हैरानी की बात तो यह थी कि ज्योतिषी की हर एक भविष्यवाणी एकदम सच साबित हो रही थी। पुनीत ने अक्टूबर 2017 में एस्ट्रोटॉक की शुरुआत की थी। कंपनी ने तेजी से विकास किया और दो साल में ही यह दुनिया की सबसे बड़ी एस्ट्रोलॉजी कंपनी बन गई।

जब सफलता हाथ लगी

पुनीत ने बताया कि हालांकि ऑडियो कॉल को लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन हम यह सुविधा चैट के रूप में भी देना चाहते थे। फिर हमने ग्राहकों से फीडबैक लिया, लेकिन उनका प्रतिक्रिया उतना अच्छा नहीं था। फिर भी, हमने चैट का ऑप्शन शुरू किया, और यह एक मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। हमने देखा कि पहले दिन के मुकाबले अब दिन के समय भी अधिक काम आने लगा।

पुनीत ने बताया कि इस प्रकार निरंतर बदलावों के बाद लगभग 9-10 महीनों में हमने एक सफल उत्पाद तैयार किया। तब उन्हें यकीन हुआ कि हां, उस ज्योतिषी की भविष्यवाणी सच साबित हुई और उन्होंने कुछ अच्छा तैयार किया है। इसके परिणामस्वरूप, 2018 में पहली बार उनकी कंपनी लाभ में आई। इसके बाद, उन्होंने अपनी मार्केटिंग रणनीति में निरंतर सुधार किया और यूजर बेस को बढ़ाना जारी रखा।

 विदेशों मेंं बज रहा डंका

 
पुनीत ने कंपनी की आगे की रणनीति का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हमने भारतीय बाजार में अच्छा दबदबा बना लिया है, लेकिन अब हमारा लक्ष्य विदेशी बाजार है। अमेरिका और यूरोप में भी एस्ट्रोलॉजी को लेकर लोगों में काफी रुचि है। एस्ट्रोटॉक अब इन बाजारों को लक्षित कर के काम कर रहा है। पहले हमने एनआरआई को टार्गेट किया और उनकी हिस्सेदारी कुल राजस्व में 17 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। अब हमारी योजना नेटिव अमेरिकन्स और यूरोपीय ग्राहकों को जोड़ने की है।
 
पुनीत का कहना है कि एस्ट्रोटॉक की सफलता का राज है टैलेंटेड ज्योतिषियों को काम पर रखना और पूरी ईमानदारी के साथ बिजनेस करना। वह बताते हैं कि शुरुआत में सबसे बड़ी चुनौती थी, टैलेंटेड ज्योतिषियों को ढूंढना। पूरे देश से हजारों बायोडाटा आते हैं, लेकिन पांच प्रतिशत से भी कम ज्योतिषी हमारी इंटरव्यू प्रक्रिया को पूरा कर पाते हैं। बाजार में कई ज्योतिषी हैं, लेकिन अच्छे ज्योतिषियों की पहचान करने के लिए लगभग 5-7 इंटरव्यू लेने पड़ते हैं। एस्ट्रोटॉक की लोकप्रियता का एक कारण है उसकी 100% प्राइवेसी पॉलिसी। यहां, ग्राहक ज्योतिषियों के साथ निजी तौर पर चैट और बात कर सकते हैं।

पुनीत गुप्ता का दावा है कि एस्ट्रोटॉक की रोजाना कमाई 30 लाख रुपये से अधिक है। कंपनी 1600 से अधिक ज्योतिषियों को रोजगार दे रही है और हर दिन 1,80,000 मिनट से अधिक ज्योतिषीय परामर्श चैट और कॉल के माध्यम से प्रदान कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि इसके अधिकांश ग्राहक युवा हैं, और इसकी 90% आय उन ग्राहकों से आती है जिनकी उम्र 35 वर्ष से कम है। रोजाना करीब 55,000 लोग ऐप का उपयोग करते हैं। न केवल भारत, बल्कि विदेशों से भी लोग अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने के लिए एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों से सलाह लेते हैं।


 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे एक छोटे आइडिया ने बदली दुनिया: Startup-Airbnb की धमाकेदार कहानी

क्या आप सोच सकते हैं कि एक छोटा सा कमरा और कुछ एयर मैट्रेस आपकी जिंदगी बदल सकते हैं ? Brian Chesky ने इसी साधारण आइडिया को अपनाकर एक ऐसा बिजनेस खड़ा किया , जिसने पूरी दुनिया के रहने और यात्रा करने के तरीके को बदल दिया। जब जेब खाली हो , किराया देने के पैसे न हों और हर रास्ता बंद दिखे — तभी असली सोच जन्म लेती है। Airbnb की शुरुआत भी एक ऐसी ही मजबूरी से हुई , जिसने बाद में अरबों डॉलर का साम्राज्य खड़ा कर दिया। प्रस्तावना Brian Chesky एक साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति थे , लेकिन उनके सपने हमेशा बड़े रहे। बचपन से ही उन्हें कला और डिज़ाइन में गहरी रुचि थी , जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती थी। यही रचनात्मक सोच आगे चलकर उनके बिजनेस आइडियाज की नींव बनी। उन्होंने Rhode Island School of Design से अपनी पढ़ाई पूरी की , जहां उन्होंने प्रोडक्ट डिज़ाइन सीखा। इस दौरान उन्होंने सीखा कि किसी भी समस्या को अलग नज़रिए से कैसे देखा जाए और उसे एक अवसर में बदला जाए। यही सोच उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण बनी। जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। किराया दे...

Travis Kalanick की प्रेरणादायक कहानी: संघर्ष से शुरू हुई Uber Ride कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राइड-शेयरिंग कंपनी

जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...

Daniel Ek और Spotify की कहानी: पढ़िए कैसे एक आइडिया ने कलाकारों को उनका सही मेहनताना दिलाया

क्या आप सोच सकते हैं कि एक साधारण सा आइडिया पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री को बदल सकता है ? एक ऐसा प्लेटफॉर्म , जिसने piracy जैसी बड़ी समस्या को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया और लोगों को आसानी से गाने सुनने का नया तरीका दिया। एक युवा लड़का , Daniel Ek , जिसने अपनी सोच और मेहनत से Spotify जैसा प्लेटफॉर्म बनाया - जिसने न सिर्फ कलाकारों को नई पहचान दी , बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों की म्यूज़िक सुनने की आदत ही बदल दी। प्रस्तावना Daniel Ek एक स्वीडिश उद्यमी हैं , जिन्होंने म्यूज़िक इंडस्ट्री में क्रांतिकारी बदलाव लाया। उन्होंने Spotify की स्थापना की , जो आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में गिना जाता है। उनकी सोच ने लोगों के गाने सुनने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया। Daniel Ek का विज़न सिर्फ एक बिज़नेस खड़ा करना नहीं था , बल्कि एक ऐसी समस्या का समाधान ढूंढना था , जिससे पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री जूझ रही थी —illegal downloads और piracy । उन्होंने यह समझा कि लोग सुविधा चाहते हैं , और अगर उन्हें सही प्लेटफॉर्म दिया जाए , तो वे legal तरीके से भी म्यूज़िक का आ...