सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Travis Kalanick की प्रेरणादायक कहानी: संघर्ष से शुरू हुई Uber Ride कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राइड-शेयरिंग कंपनी

जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...

रिटेल किंग किशोर बियानी: कैसे उन्होंने Big Bazaar को आम आदमी का स्टोर बनाया


किशोर बियानी की सफलता की कहानी भारत में आधुनिक रिटेल क्रांति की नींव रखने की दास्तान है। उन्होंने बिग बाज़ार (Big Bazaar) जैसे डिस्काउंट हाइपरमार्केट और पैंटालून्स जैसे लोकप्रिय ब्रांड शुरू करके देश में खरीदारी के तौर-तरीके बदल दिए। 1987 में पैंटालून्स से शुरुआत कर उन्होंने फ्यूचर ग्रुप का विस्तार किया, जिसने भारतीय मध्यम वर्ग को एक ही जगह पर विविध उत्पादों की सुविधा दी। बिग बाजार एक ऐसा रिटेल मार्केट हैं जहां एक ही छत के नीचे व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की जरुरती चीजोंं को खरीद सकता है । यह खासकर मध्यमवर्गीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है । 

किशोर बियानी की जीवनी

किशोर बियानी का जन्म 9 अगस्त 1961 को मुंबई में एक कपड़ा व्यवसायी परिवार में हुआ। शुरू से ही उन्हें अपने पारिवारिक बिजनेस में गहरी दिलचस्पी थी। 1987 में उन्होंने पारंपरिक कपड़ा व्यवसाय को नया रूप देते हुए इसे रेडीमेड परिधान उद्योग की ओर मोड़ दिया।

किशोर बियानी वह नाम हैं जिन्हें भारत में आधुनिक रिटेल का अग्रदूत माना जाता है। ‘रिटेल किंग’ के नाम से प्रसिद्ध बियानी ने खरीदारी को सरल और सुलभ बनाकर आम लोगों तक पहुंचाया। फ्यूचर ग्रुप की फ्यूचर रिटेल कंपनी के माध्यम से उन्होंने रिटेल कारोबार का एक विशाल साम्राज्य खड़ा किया।

किशोर बियानी फ्यूचर ग्रुप

शुरुआत में किशोर बियानी को स्टोनवॉश फैब्रिक के व्यवसाय में अच्छी सफलता मिली, जिससे उनका उत्साह और आत्मविश्वास दोनों काफी बढ़ गए। उस समय वे कुछ नया और बड़ा करने के अवसर तलाश रहे थे। किशोर ऐसा काम करना चाहते थे, जिससे वे देशभर के अधिक से अधिक लोगों से जुड़ सकें। मात्र 26 वर्ष की आयु में उन्होंने मेंज़वेयर प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की। कारोबार शुरू करने के बाद के शुरुआती पाँच वर्षों तक उन्होंने कपड़ा उद्योग को गहराई से समझने में समय लगाया। 

यह भी पढ़ें- पढ़िए सुभाष चंद्रा की प्रेरक कहानी कैसे उन्होंने भारत के पहले निजी टेलीविजन चैनल की स्थापना कर भारतीय मनोरंजन जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

कुछ ही समय बाद किशोर बियानी ने अपने ब्रांड का नाम बदलकर पैंटालून्स रख दिया। साल 1992 में उन्होंने पैंटालून्स को स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराया ताकि पूंजी जुटाई जा सके। इसके बाद किशोर बियानी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा । कपड़ों के व्यवसाय में उन्होंने एक क्रांतिकारी बदलाव लाया । नए युग में इस बदलाव को फैशन का नाम दिया गया। अब लोग दर्जी के पास जाने की बजाय रेडीमेड कपड़े खरीदने के लिए रिटेल स्टोर्स की ओर आकर्षित होने लगे थे।

पैंटालून्स ब्रांड का कोलकाता में पहला शोरुम खोलने के बाद यह ब्रांड तेजी से लोकप्रिय हुआ और युवाओं के बीच फैशन का प्रतीक बन गया।


बिग बाजार (Big Bazaar)

बिग बाजार फ्यूचर रिटेल का मुख्य (फ्लैगशिप) ब्रांड है।  फ्यूचर ग्रुप ने बिग बाजार का पहला स्टोर वर्ष 2001 में खोला। वर्ष 2006 तक इसकी संख्या बढ़कर 56 हो गई और 2008 तक यह आंकड़ा 116 तक पहुंच गया। हालांकि 2008 की आर्थिक मंदी ने कंपनी को प्रभावित किया, फिर भी उसने अपनी रफ्तार नहीं रोकी। हर साल नए स्टोर खुलते गए, और 2019 तक बिग बाजार के कुल 295 स्टोर स्थापित हो चुके थे। किशोर बियानी ने भारतीय मिडिल क्लास को एक ही छत के नीचे खरीदारी की पूरी सुविधा प्रदान की। यही कारण है कि बिग बाजार को अक्सर भारत का वॉलमार्ट कहा जाता है।

आज इस कंपनी का टर्नओवर 9,000 करोड़ रुपये से अधिक है। फोर्ब्स इंडिया की 2017 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में किशोर बियानी को 55वां स्थान प्राप्त हुआ है।

किशोर बियानी Avni Biyani

किशोर बियानी की बेटी अवनी बियानी भी फैशन और रिटेल क्षेत्र में सक्रिय हैं। अवनी ने किशोर बियानी के नेतृत्व और अनुभव से प्रेरणा लेकर अपना स्टाइल और ब्रांडिंग क्षेत्र में योगदान देना शुरू किया है। दूसरी बेटी अश्नी बियानी आमतौर पर मीडिया और पब्लिक रिपोर्टिंग में कम चर्चा में रहती हैं । उनकी अपेक्षा अवनी बियानी अधिक चर्चा में रहती हैं। अश्नी बियानी के बारे में सार्वजनिक जानकारी सीमित है और वे मुख्य रूप से परिवारिक या निजी क्षेत्रों से जुड़ी रहती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे एक छोटे आइडिया ने बदली दुनिया: Startup-Airbnb की धमाकेदार कहानी

क्या आप सोच सकते हैं कि एक छोटा सा कमरा और कुछ एयर मैट्रेस आपकी जिंदगी बदल सकते हैं ? Brian Chesky ने इसी साधारण आइडिया को अपनाकर एक ऐसा बिजनेस खड़ा किया , जिसने पूरी दुनिया के रहने और यात्रा करने के तरीके को बदल दिया। जब जेब खाली हो , किराया देने के पैसे न हों और हर रास्ता बंद दिखे — तभी असली सोच जन्म लेती है। Airbnb की शुरुआत भी एक ऐसी ही मजबूरी से हुई , जिसने बाद में अरबों डॉलर का साम्राज्य खड़ा कर दिया। प्रस्तावना Brian Chesky एक साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति थे , लेकिन उनके सपने हमेशा बड़े रहे। बचपन से ही उन्हें कला और डिज़ाइन में गहरी रुचि थी , जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती थी। यही रचनात्मक सोच आगे चलकर उनके बिजनेस आइडियाज की नींव बनी। उन्होंने Rhode Island School of Design से अपनी पढ़ाई पूरी की , जहां उन्होंने प्रोडक्ट डिज़ाइन सीखा। इस दौरान उन्होंने सीखा कि किसी भी समस्या को अलग नज़रिए से कैसे देखा जाए और उसे एक अवसर में बदला जाए। यही सोच उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण बनी। जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। किराया दे...

Travis Kalanick की प्रेरणादायक कहानी: संघर्ष से शुरू हुई Uber Ride कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राइड-शेयरिंग कंपनी

जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...

Daniel Ek और Spotify की कहानी: पढ़िए कैसे एक आइडिया ने कलाकारों को उनका सही मेहनताना दिलाया

क्या आप सोच सकते हैं कि एक साधारण सा आइडिया पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री को बदल सकता है ? एक ऐसा प्लेटफॉर्म , जिसने piracy जैसी बड़ी समस्या को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया और लोगों को आसानी से गाने सुनने का नया तरीका दिया। एक युवा लड़का , Daniel Ek , जिसने अपनी सोच और मेहनत से Spotify जैसा प्लेटफॉर्म बनाया - जिसने न सिर्फ कलाकारों को नई पहचान दी , बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों की म्यूज़िक सुनने की आदत ही बदल दी। प्रस्तावना Daniel Ek एक स्वीडिश उद्यमी हैं , जिन्होंने म्यूज़िक इंडस्ट्री में क्रांतिकारी बदलाव लाया। उन्होंने Spotify की स्थापना की , जो आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में गिना जाता है। उनकी सोच ने लोगों के गाने सुनने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया। Daniel Ek का विज़न सिर्फ एक बिज़नेस खड़ा करना नहीं था , बल्कि एक ऐसी समस्या का समाधान ढूंढना था , जिससे पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री जूझ रही थी —illegal downloads और piracy । उन्होंने यह समझा कि लोग सुविधा चाहते हैं , और अगर उन्हें सही प्लेटफॉर्म दिया जाए , तो वे legal तरीके से भी म्यूज़िक का आ...