सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Travis Kalanick की प्रेरणादायक कहानी: संघर्ष से शुरू हुई Uber Ride कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राइड-शेयरिंग कंपनी

जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...

पीयूष बंसल: कैसे लेंसकार्ट बना भारत का नंबर 1 आईवियर ब्रांड


संक्षिप्त परिचय

भारत में कभी चश्मा खरीदना एक झंझट भरा और महंगा अनुभव था। सीमित डिज़ाइन, ऊँची कीमतें और लोकल दुकानों पर निर्भरता। ऐसे समय में  ने सोचा एक युवा बिजनेस मैन ने सोचा  “क्यों न इसे ऑनलाइन और किफायती बनाया जाए?” यहीं से शुरू हुई Lenskart की क्रांतिकारी यात्रा।

तो आज हम बात करने जा रहे हैं लेंसकार्ट के संस्थापक कि जिसने विदेशी नौकरी छोड़कर भारत में चश्मा उद्योग को पूरी तरह बदल दिया और आज उनकी कंपनी अरबों की बन चुकी है। यह कहानी है पीयूष बंसल की – जिन्होंने “देखने” के तरीके को ही बदल दिया।

पीयूष बंसल द्वारा सह-स्थापित लेंसकार्ट भारत में चश्मे के असंगठित बाज़ार को ऑनलाइन लाकर एक प्रमुख 'यूनिकॉर्न' ब्रांड बन गया है। 2010 में शुरू हुई इस कंपनी ने क्वालिटी, किफायती दाम और 3D ट्राई-ऑन जैसी तकनीक (Home Eye Check-up) के जरिए लोगों के चश्मा खरीदने का तरीका बदल दिया। आज इसके 1550+ आउटलेट हैं और यह भारत का सबसे बड़ा आईवियर ब्रांड है।

पीयूष बंसल का प्रारंभिक जीवन

पीयूष बंसल ने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली के डॉन बॉस्को स्कूल से पूरी की। 12वीं कक्षा के बाद उन्होंने आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए तैयारी की, लेकिन उन्हें दाखिला नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का निर्णय लिया।

उन्होंने कनाडा के मैकगिल विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल आईटी, कंट्रोल एंड ऑटोमेशन में ग्रेजुएशन किया। वर्ष 2006 में बैचलर डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत करने के लिए नौकरी की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- कैसे बना एचडीएफसी बैंक भारत का भरोसेमंद बैंकिंग ब्रांड: आदित्य पुरी की दूरदर्शिता और लीडरशिप की दमदार गाथा

 रिसेप्शनिस्ट की नौकरी

बैचलर डिग्री पूरी करने के बाद पीयूष बंसल ने अपने खर्चों को संभालने के लिए एक कोडिंग कंपनी में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम शुरू किया। इसी दौरान वहां के एक वरिष्ठ सहयोगी ने उन्हें कोडिंग सीखने का अवसर दिया।

कोडिंग में दक्षता हासिल करने के बाद उन्होंने Microsoft में इंटर्नशिप के लिए आवेदन किया। माइक्रोसॉफ्ट में काम करते हुए उन्होंने तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ मूल्यवान अनुभव भी प्राप्त किया, जिसने उनके करियर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खुद का काम शुरू करने का फैसला

साल 2007 में Microsoft में नौकरी करने के बाद पीयूष बंसल ने लगभग एक वर्ष बाद नौकरी छोड़ दी और उद्यमिता की राह चुनने का निर्णय लिया। इसी दौरान वे भारत लौट आए और अपने स्टार्टअप सफर की शुरुआत की।

पीयूष बंसल ने वर्ष 2007 में SearchMyCampus को अपनी पहली व्यावसायिक पहल के रूप में शुरू किया जो छात्रों को कोचिंग, रहने के लिए घर और नौकरी जैसी सुविधाएं खोजने में मदद करती थी। इसके बाद उन्होंने John Jacobs और Equivalence जैसी कंपनियों की स्थापना की। हालांकि उन्हें सफलता मिली Lenskart से ।

यह भी पढ़ें- GeoTourism

लेंसकार्ट की स्थापना

साल 2010 में पीयूष बंसल ने सुमीत कपाही और अमित चौधरी के साथ मिलकर Lenskart की नींव रखी। प्रारंभिक दौर में यह कंपनी केवल कॉन्टैक्ट लेंस की बिक्री तक सीमित थी, लेकिन बाद में इसने अपने उत्पादों का विस्तार किया और समय के साथ इसने चश्मे और सनग्लासेस भी बनाना शुरू कर दिया। 

आज Lenskart के पोर्टफोलियो में 5000 से अधिक फ्रेम और चश्मों की डिज़ाइन उपलब्ध हैं, साथ ही 50 से ज्यादा प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले लेंस भी शामिल हैं। निरंतर नवाचार और ग्राहक-केंद्रित रणनीति के कारण कंपनी सफलता की नई ऊँचाइयों को छू चुकी है।



वर्तमान में पूरे भारत में Lenskart के 1550 से अधिक आउटलेट संचालित हो रहे हैं। फ्रेंचाइज़ी मॉडल अपनाकर पीयूष बंसल ने इस ब्रांड को देश के हर कोने तक पहुंचाया। आज कंपनी चश्मों की बिक्री के साथ-साथ पेशेवर आंखों की जांच (आई-टेस्ट) की सुविधा भी प्रदान करती है।

लेंसकार्ट की सफलता के राज

टेक्नोलॉजी का उपयोग

Lenskart ने AI आधारित फेस-स्कैन, वर्चुअल ट्रायल और डेटा एनालिटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर ग्राहक अनुभव को अधिक आसान और व्यक्तिगत बनाया। इन नवाचारों ने ऑनलाइन चश्मा खरीदने की प्रक्रिया को भरोसेमंद और सुविधाजनक बना दिया।

मजबूत ब्रांडिंग

कंपनी ने Katrina Kaif को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर युवाओं के बीच मजबूत पहचान स्थापित की। प्रभावी मार्केटिंग रणनीति और आकर्षक विज्ञापनों ने ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बना दिया।

Turning Point (बड़ा बदलाव)

  • घर पर फ्री आई-चेकअप
  • 3D ट्राय फीचर
  • किफायती और स्टाइलिश फ्रेम
  • “Buy 1 Get 1” ऑफर

इन इनोवेशन ने Lenskart को आम लोगों का ब्रांड बना दिया।

निवेश और विस्तार

मजबूत निवेश और रणनीतिक विस्तार के जरिए Lenskart ने देशभर में अपने स्टोर नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया। फ्रेंचाइज़ी मॉडल और टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ कंपनी ने राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पेयुष बंसल ने शुरुआत में कई असफलताएँ देखीं। पहले उनका स्टार्टअप सफल नहीं हुआ। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने मार्केट की असली समस्या समझी — “लोगों को सस्ता और स्टाइलिश चश्मा चाहिए।” उन्होंने सप्लाई चेन खुद कंट्रोल की, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई और लागत कम की। धीरे-धीरे लेंसकार्ट भारत का सबसे बड़ा आईवियर ब्रांड बन गया।

Shark Tank से पहचान

जब पीयूष बंसल ने Shark Tank India में जज के रूप में हिस्सा लिया, तब वे एक बड़े बिजनेस आइकॉन के रूप में उभरे।
उन्होंने नए स्टार्टअप्स में निवेश किया और युवाओं को प्रेरित किया कि “सपने बड़े देखो।
”

लेंसकार्ट की सफलता हमें सिखाती है —
समस्या को पहचानो
टेक्नोलॉजी का सही उपयोग करो
कस्टमर एक्सपीरियंस को प्राथमिकता दो

अगर विज़न साफ हो, तो सफलता भी साफ दिखाई देती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसे एक छोटे आइडिया ने बदली दुनिया: Startup-Airbnb की धमाकेदार कहानी

क्या आप सोच सकते हैं कि एक छोटा सा कमरा और कुछ एयर मैट्रेस आपकी जिंदगी बदल सकते हैं ? Brian Chesky ने इसी साधारण आइडिया को अपनाकर एक ऐसा बिजनेस खड़ा किया , जिसने पूरी दुनिया के रहने और यात्रा करने के तरीके को बदल दिया। जब जेब खाली हो , किराया देने के पैसे न हों और हर रास्ता बंद दिखे — तभी असली सोच जन्म लेती है। Airbnb की शुरुआत भी एक ऐसी ही मजबूरी से हुई , जिसने बाद में अरबों डॉलर का साम्राज्य खड़ा कर दिया। प्रस्तावना Brian Chesky एक साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति थे , लेकिन उनके सपने हमेशा बड़े रहे। बचपन से ही उन्हें कला और डिज़ाइन में गहरी रुचि थी , जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती थी। यही रचनात्मक सोच आगे चलकर उनके बिजनेस आइडियाज की नींव बनी। उन्होंने Rhode Island School of Design से अपनी पढ़ाई पूरी की , जहां उन्होंने प्रोडक्ट डिज़ाइन सीखा। इस दौरान उन्होंने सीखा कि किसी भी समस्या को अलग नज़रिए से कैसे देखा जाए और उसे एक अवसर में बदला जाए। यही सोच उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण बनी। जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। किराया दे...

Travis Kalanick की प्रेरणादायक कहानी: संघर्ष से शुरू हुई Uber Ride कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी राइड-शेयरिंग कंपनी

जब दुनिया में लोग रोज़ाना टैक्सी पाने के लिए सड़कों पर इंतज़ार कर रहे थे , देर और असुविधा को अपनी किस्मत मान चुके थे , तब एक व्यक्ति के दिमाग में एक सवाल उठा — क्या ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह बदला जा सकता है ? यही सवाल आगे चलकर एक बड़े बिज़नेस क्रांति की शुरुआत बना। यह कहानी है Travis Kalanick की , जिसने एक साधारण सी समस्या को देखा और उसे एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन में बदल दिया। उनकी सोच ने साबित किया कि अगर आइडिया सही हो , तो पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदली जा सकती है। प्रस्तावना Travis Kalanick एक अमेरिकी उद्यमी हैं , जिन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में राइड-शेयरिंग की अवधारणा को नया रूप दिया। वे Uber के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं , जिसने शहरी परिवहन प्रणाली को पूरी तरह बदल दिया और लोगों के यात्रा करने के तरीके को आसान बना दिया। उनका जीवन केवल सफलता की कहानी नहीं है , बल्कि संघर्ष , असफलताओं और लगातार सीखने की प्रक्रिया का उदाहरण भी है। शुरुआती दौर में कई स्टार्टअप्स असफल हुए , लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय नए विचारों के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। इसी सोच और ...

Daniel Ek और Spotify की कहानी: पढ़िए कैसे एक आइडिया ने कलाकारों को उनका सही मेहनताना दिलाया

क्या आप सोच सकते हैं कि एक साधारण सा आइडिया पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री को बदल सकता है ? एक ऐसा प्लेटफॉर्म , जिसने piracy जैसी बड़ी समस्या को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया और लोगों को आसानी से गाने सुनने का नया तरीका दिया। एक युवा लड़का , Daniel Ek , जिसने अपनी सोच और मेहनत से Spotify जैसा प्लेटफॉर्म बनाया - जिसने न सिर्फ कलाकारों को नई पहचान दी , बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों की म्यूज़िक सुनने की आदत ही बदल दी। प्रस्तावना Daniel Ek एक स्वीडिश उद्यमी हैं , जिन्होंने म्यूज़िक इंडस्ट्री में क्रांतिकारी बदलाव लाया। उन्होंने Spotify की स्थापना की , जो आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में गिना जाता है। उनकी सोच ने लोगों के गाने सुनने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया। Daniel Ek का विज़न सिर्फ एक बिज़नेस खड़ा करना नहीं था , बल्कि एक ऐसी समस्या का समाधान ढूंढना था , जिससे पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री जूझ रही थी —illegal downloads और piracy । उन्होंने यह समझा कि लोग सुविधा चाहते हैं , और अगर उन्हें सही प्लेटफॉर्म दिया जाए , तो वे legal तरीके से भी म्यूज़िक का आ...