ओयो (OYO Rooms), जिसका मतलब "ऑन योर ओन रूम्स" (On Your Own Rooms) है, आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली होटल चेन में से एक है। लेकिन इसकी शुरुआत बहुत साधारण थी। ओयो की कहानी हमें सिखाती है कि छोटा सपना भी बड़ी सोच से बड़ा बन सकता है । शुरुआत ओयो की स्थापना 2013 में रितेश अग्रवाल ने की थी। उस समय रितेश की उम्र मात्र 19 वर्ष थी। उन्होंने देखा कि भारत में सस्ते होटलों में रहने की गुणवत्ता बहुत खराब होती है कहीं साफ़-सफाई नहीं, कहीं सुविधाओं की कमी। यहीं से ओयो का आइडिया आया । ओयो ऐप या वेबसाइट के माध्यम से बजट और प्रीमियम होटल, होमस्टे और किफायती आवास प्रदान करती है। यह कंपनी दुनिया के कई देशों में अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं और अपनी तकनीक के माध्यम से बुकिंग आसान बनाती है। प्रारंभिक जीवन ओयो (OYO) के संस्थापक रितेश अग्रवाल का जन्म 16 नवंबर 1993 को ओडिशा के कटक के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ और पालन-पोषण तिटिलागढ़ में हुआ। बचपन से ही उद्यमी स्वभाव के रितेश ने 13 साल की उम्र में सिम कार्ड बेचना शुरू किया था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रायगड़ा के सेक्रेड हार्ट...
आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी की जिसने सामााजिक मूल्योंं से प्रेरित गांधीवादी सिद्धांतों पर आधारित एक ऐसा व्यावसायिक साम्राज्य स्थापित किया जो आज भी हर भारतीय जनमानस के बीच मौजूद है । जमनालाल बजाज ने ब्रिटिश शासन के दौर में कई भारतीय स्वामित्व वाले उद्योगों की स्थापना की जिनमें चीनी, सीमेंट और कपास उद्योग प्रमुख थे। साथ ही उन्होंने खादी और स्वदेशी आंदोलन का सक्रिय समर्थन किया, जिससे उनके उद्यमों को न केवल व्यावसायिक सफलता मिली बल्कि एक राष्ट्रीय पहचान भी स्थापित हुई। प्रारंभिक जीवन जमनालाल बजाज का जन्म साल 1889 में राजस्थान के सीकर जिले के पास स्थित छोटे से गाँव काशी का बास में कनीराम और बिरदीबाई के घर एक गरीब किसान परिवार में हुआ। साल 1894 में वर्धा के प्रतिष्ठित व्यापारी सेठ बच्छराज बजाज अपने परिवार के साथ काशी का बास के एक मंदिर में दर्शन के लिए आए। वहाँ उन्होंने घर के बाहर खेलते हुए नन्हे जमनालाल को देखा और उनकी सादगी एवं तेजस्विता से प्रभावित हुए। विचार-विमर्श और समझाइश के बाद, सेठ बच्छराज बजाज ने उन्हें अपने पोते के रूप में गोद ले लिया। ...