क्या आप विश्वास करेंगे कि एक व्यक्ति ने विदेश की शानदार नौकरी छोड़कर भारत में एक ऐसा बैंक खड़ा किया, जो आज भरोसे और मजबूती की मिसाल बन चुका है? सीमित संसाधन, ढेरों चुनौतियाँ और अनिश्चित भविष्य—इन सबके बीच एक सपना था, देश में वर्ल्ड-क्लास बैंक बनाने का। यह कहानी है साहस, विज़न और अटूट नेतृत्व की, जिसने भारतीय बैंकिंग जगत की दिशा ही बदल दी। 25 वर्ष पहले इस बैंक की स्थापना हुई थी, तब उनकी टीम में कई लोग ऐसे थे जो उम्र में बहुत युवा थे। कुछ साधारण मध्यमवर्गीय परिवारों से आते थे और साधारण जीवन जीते थे, जबकि कुछ सदस्य विदेशी कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत थे। उस समय सभी के मन में एक ही सपना था—अपने देश में एक विश्वस्तरीय बैंक की स्थापना करना। यह भी पढ़ें- YOYO Rooms की सफलता की कहानी: एक 19 साल के बिजनेसमैन का आइडिया जिसने होटल इंडस्ट्री की तकदीर बदल दी । एचडीएफसी बैंक का शुरुआती दौर बेहद चुनौतीपूर्ण था। संसाधनों की कमी के कारण बैंक ने कमला मिल्स में अपना कार्यालय शुरू किया। अक्सर अगली सुबह कर्मचारी जब दफ्तर आते, तो कंप्यूटर और मशीनें काम नहीं करती थीं, क्योंकि च...
YOYO Rooms की सफलता की कहानी: एक 19 साल के बिजनेसमैन का आइडिया जिसने होटल इंडस्ट्री की तकदीर बदल दी ।
ओयो (OYO Rooms), जिसका मतलब "ऑन योर ओन रूम्स" (On Your Own Rooms) है, आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली होटल चेन में से एक है। लेकिन इसकी शुरुआत बहुत साधारण थी। ओयो की कहानी हमें सिखाती है कि छोटा सपना भी बड़ी सोच से बड़ा बन सकता है । शुरुआत ओयो की स्थापना 2013 में रितेश अग्रवाल ने की थी। उस समय रितेश की उम्र मात्र 19 वर्ष थी। उन्होंने देखा कि भारत में सस्ते होटलों में रहने की गुणवत्ता बहुत खराब होती है कहीं साफ़-सफाई नहीं, कहीं सुविधाओं की कमी। यहीं से ओयो का आइडिया आया । ओयो ऐप या वेबसाइट के माध्यम से बजट और प्रीमियम होटल, होमस्टे और किफायती आवास प्रदान करती है। यह कंपनी दुनिया के कई देशों में अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं और अपनी तकनीक के माध्यम से बुकिंग आसान बनाती है। प्रारंभिक जीवन ओयो (OYO) के संस्थापक रितेश अग्रवाल का जन्म 16 नवंबर 1993 को ओडिशा के कटक के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ और पालन-पोषण तिटिलागढ़ में हुआ। बचपन से ही उद्यमी स्वभाव के रितेश ने 13 साल की उम्र में सिम कार्ड बेचना शुरू किया था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रायगड़ा के सेक्रेड हार्ट...